
Lakhpati Mahila Yojana: भारत में अभी वर्तमान में काफी सारे योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका फायदा आम लोगों को मिलता रहता है। केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार भी अपने स्तर पर काफी योजना चाहतें हैं जैसे की यूपी में अभी लखपति महिला योजना काफी लोकप्रिय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इस “लखपति महिला योजना” की सुरुवात की थी। रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं की आय को बढ़ाकर उन्हें “लखपति दीदी” बनाया जा रहा है। निचे हमने इस लेख में “लखपति महिला योजना” के बारे में विस्तारपूवर्क समझाया है तो आपसे निवेदन है की ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़ें।
लखपति महिला योजना के अब तक की उपलब्धियां
रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 18.55 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं और यूपी सरकार का लक्ष्य है कि 2026-27 तक 29 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन जाएं। पूरे देश में इस योजना का मकसद है कि 3 करोड़ महिला सदस्यों की वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख या उससे अधिक कर दी जाए। इसके लिए हर महिला को कम से कम 2 या उससे अधिक आय के साधनों से जोड़ा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:- RRB Section Controller Good News: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, तनख्वाह ₹35400 महीना
इस योजना के तहत किन-किन विभागों से जुड़ेंगी महिलाएं
महिलाओं की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार कई विभागों की मदद ले रही है। इसके लिए 34,000 से अधिक कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सहायता देने वाली महिलाएं) भी तैयार की गई हैं। इन विभागों की मदद से आजीविका (कमाई) बढ़ाने का काम हो रहा है:
- कृषि विभाग
- रेशम विभाग
- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
- राजस्व विभाग
- पंचायती राज विभाग
- मनरेगा
- पशुपालन विभाग
- समाज कल्याण विभाग
- मत्स्य पालन विभाग
- पर्यटन विभाग
- भूमि संरक्षण विभाग
- सहकारिता विभाग
इस योजना के लिए पात्रता क्या क्या रखा गया है
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़ लखपति महिला योजना का लाभ पाने के लिए आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
- सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- जितने भी महिला इस योजना में शामिल होना चाहती हैं उनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन कर रही महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- आप किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज की जानकारी
आधार कार्ड
पैन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
इसे भी पढ़ें:- IBPS RRB Clerk Notification Out: क्लर्क और पीओ के लिए 13217 सेटों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट वाले जल्द जल्द अप्लाई करें
महिलाएं इसके लिए आवेदन कैसे करेंगी
आपको सबसे पहले बता दें की आप इसमें आवेदन दो तरीकों से कर सकतें हैं पहला है ऑफलाइन और दूसरा है ऑनलाइन।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने स्वयं सहायता समूह (SHG) से संपर्क करना होगा। नजदीकी महिला SHG केंद्र या ब्लॉक स्तर पर चल रहे साक्षरता केंद्र में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तमाम पात्रता महिला को ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।