
Good News For Women: जितनी भी उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी भरा अपडेट सामने आया है, क्या खुशखबरी है जानने के लिए इस लेख के साथ अंतिम तक बने रहें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने जो वडा पहले किया था अब अपना उस चुनावी वादा पूरा करने की तैयारी में लग चुकी है। आपको बता दें की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि साल 2026 से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक सहायता सरकार के तरफ से मिलेगी। विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर और हर माह आर्थिक मदद का वादा किया था। इनमें से मुफ्त सफर लागू हो चुका है, लेकिन 1100 रुपए वाली योजना अभी तक रुकी हुई थी। हाल ही में एक बैठे के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ़ साफ कहकर ये वडा किया है कि अगले साल के बजट के बाद यह योजना शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें की दिल्ली चुनावों में हारने के बाद आप सरकार पर दबाव और भी अधिक बढ़ गया है कि वह अपने बाकी वादों को जल्द से जल्द पूरा करे। ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़ विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा था कि पंजाब की महिलाएं अभी तक 1100 रुपए का लाभ नहीं पा रही हैं। इसी वजह से अब सरकार इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें की पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 1 करोड़ महिलाएं हैं, जिन्हें इस योजना से सीधा फायदा मिलने वाला है।
पहले 1000 रुपये था लेकिन अब 1100 रुपये कर दिया गया है
रिपोर्ट का यह भी कहना है की पंजाब सरकार ने शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए ही देने का वादा किया था। लेकिन मई 2024 में इसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया। इसके बावजूद महिलाएं अब तक इसी इंतजार में हैं की सरकार कब इस योजना को लाएगी और कब हमे पैसे मिलेंगे। पड़ोसी राज्य हरियाणा ने महिलाओं के लिए खास फंड बना लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आर्थिक मदद की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में पंजाब की महिलाओं को उम्मीद है कि अब उनका वादा भी पूरा होगा।