आम लोगों के लिए खुशखबरी! दूध दही नमक से लेकर काजू बादाम सब सस्ता हुआ… पुरे 55 सामान होंगे सस्ता, लिस्ट यहाँ देखें

New GST Rate List
New GST Rate List

New GST Rate List: आखिर कार सरकार को आम आदमी की गुहार सुनाई दे ही दी, आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत सरकार ने GST के नियमों में बड़े बड़े बदलाव किये हैं और इन बदलावों से आम आदमी को काफी राहत मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 सितंबर 2025 से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद जितने भी रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजें होती हैं जैसे की ब्रेड, दूध, बिस्कुट आदि सब के सब सस्ती हो जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर 5% कर दी है। नई दरों के तहत ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे। लेकिन सरकार ने नासा पात करने वालों की मुश्किलों को बड़ा दिया है क्युकी अब से गुटखा तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लगेगा। दूध पनीर चॉकलेट और ब्रेड समेत कई उत्पादों के दाम घटेंगे जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट का मानना है की 22 सितंबर 2025 यानी की नवरात्रि के पहले दिन से आपकी रोजमर्रा के खाने पीने की चीजे काफी सस्ती हो जाएंगी यानी की दिवाली से पहले लोगों को मिलेगा सरकार के तरफ से बड़ा तोहफा। 22 सितंबर 2025 से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। सरकार ने खाने-पीने की चीजों का जीएसटी दर 18 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। जीएसटी की नई दरों में ज्यादातर सामान 5% और 18% के दायरे में आएंगे। हालांकि गुटखा, तंबाकू और सिगरेट पर 40% टैक्स लागू रहेगा। जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। निचे हमने उन तमाम चीज़ों का लिस्ट दिया है जिसपर अब से GST कम लगेगा और लोगों के लिए ये चीज़ें सस्ती हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, कर्मियों की CGHS सुविधा खत्म हो सकती है… जाने पूरा अपडेट

कौन कौन सी चीज़ें होंगी सस्ती

जैसा कि आपको पता है कि यह तमाम चीज़ें 22 सितंबर 2025 से सस्ती होने वाली है यानी कि अभी इनका रेट वैसा ही रहेगा जैसे पहले था। लेकिन 22 सितंबर 2025 से इनका रेट में बदलाव हो जाएंगे जो चीज़ें पहले महँगी मिलती थी वह 22 सितम्बर से सस्ती हो जाएँगी। लिस्ट निचे लिखा हुआ है।

  • दूध
  • पनीर
  • पिज्जा ब्रेड
  • चॉकलेट
  • ऊन ग्रीस, लैनोलिन
  • स्टार्च, इनुलिन
  • भारतीय कत्था
  • ग्लिसरॉल (कच्चा)
  • ब्राजील नट्स (सूखे)
  • शुगर कन्फेक्शनरी
  • मार्जरीन, लिनॉक्सिन
  • खमीर, बेकिंग पाउडर
  • सॉस, मसाले, सीज़निंग
  • आइसक्रीम, खाद्य बर्फ
  • अन्य पशु वसा और तेल
  • संरक्षित मांस और मछली
  • अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल
  • कोकोआ पाउडर
  • सूप और शोरबा
  • रोटी, चपाती, खाखरा
  • जैम, जेली, मार्मलेड
  • नारियल पानी (पैकेज्ड)
  • कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी
  • एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद
  • टमाटर और मशरूम संरक्षित
  • सूअर और मुर्गी की चर्बी
  • पास्ता, नूडल्स, कूसकूस
  • कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं
  • माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां
  • माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ)
  • सब्जी मोम, मधुमक्खी मोम, स्पर्मासेटी
  • परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स)
  • कोकोआ मक्खन, वसा, तेल
  • सॉसेज और समान मांस उत्पाद
  • बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता)
  • डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष
  • सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां
  • लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल
  • मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल
  • नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड)
  • गोजातीय, भेड़, बकरी की चर्बी
  • पराठा, परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड
  • मक्खन, घी , मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड
  • खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम
  • सब्जी रस, अर्क, अगर, गाढ़ा करने वाले पदार्थ
  • मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क और रस
  • केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी/रोटी को छोड़कर)
  • छेना या पनीर (प्री-पैक्ज्ड और लेबल)
  • अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर)
  • बादाम, हेजलनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स, अन्य सूखे मेवे
  • पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर, कम्युनियन वेफर्स
  • खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम
  • हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल
  • टेक्सचराइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर
  • रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल (अखाद्य)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad
Scroll to Top